फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   moosalaadhaar baarish, giree deevaar, dabane se vyaapaaree kee maut

मूसलाधार बारिश, गिरी दीवार, दबने से व्यापारी की मौत

Tue, 28 Jun 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 28 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
moosalaadhaar baarish, giree deevaar, dabane se vyaapaaree kee maut
रोते हुए परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में मंगलवार को सुबह कई इलाकों में भीषण बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के दौरान पटियाली में गिरी दीवार के मलबे में दबकर एक व्यापारी की मौत हो गई। जलभराव से सड़कें तालाब बन गई। मकान, दुकानों में पानी भर गया। पटलावती मंदिर को जाने वाली सड़क और पुलिया कटकर बह गई। जलभराव के कारण कई सड़कों पर तो घंटों आवागमन भी ठप हो गया था। 
विज्ञापन

पटियाली में सुबह पांच बजे मूसलाधार बारिश हुई। घंटेभर तक हुई इस बरसात के दौरान ही व्यापारी गुलशन कचरा फेंकने निकला था। इसी दौरान जर्जर हवेली की दीवार गिर गई। इसके मलबे में वह दब गया। दीवार गिरने की आवाज पर लोग दौड़े। आसपास गुलशन के नहीं दिखने पर उसके दबे होने की आंशका घरवालों को दी। परिवारीजनों की चीख-पुकार से गांव में हड़कंप मच गया। मलबा हटाने को जेसीबी बुलाई गई। दो घंटे की कवायद के बाद दीवार में दबा हुआ गुलशन का शव मिला। इसे देखते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं तेज बारिश से पाटलावती मंदिर की ओर जाने वाली नवनिर्मित सड़क  और पुलिया कटकर बह गई। नगर की गंगेश्वर कॉलोनी, लवकुश नगर, भूतेश्वर मोहल्ला,गंजडुडवारा, गनेशपुर आदि इलाकों की सड़कें तालाब बन गई। थाना परिसर, जामा मस्जिद, रोड, स्टेंट बैंक रोड, हनुमान रोड चौराह, टीन बाजार सहित अन्य इलाकों में जलभराव के कारण कई दुकानों, मकानों में पानी भर गया।  
विज्ञापन

--------
शोक में बाजार रहे बंद
पटियाली(ब्यूरो)।  दीवार के मलबे में दबने से हुई कारोबारी गुलशन की मौत से बाजार के लोग भी स्तब्ध हैं। शोक में डूबे लोगों ने दिनभर बाजार बंद रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दैवी आपदा कोष से मिलेगी मदद
पटियाली(ब्यूरो)। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम परवेज अहमद, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने मृतक गुलशन के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि पीड़ित परिवार को दैवी आपदा कोष से मदद दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed