{"_id":"57aa0b5d4f1c1bb461ee5125","slug":"moksh-saptamee-par-goonje-paarshvanaath-ke-jayakaare","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्ष सप्तमी पर गूंजे पार्श्वनाथ के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्ष सप्तमी पर गूंजे पार्श्वनाथ के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
मोक्ष सप्तमी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोक्ष सप्तमी पर शहर के जैन मंदिरों में भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे गूंजते नजर आए। श्रावक-श्राविकाओं ने भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लाडू समर्पित किया। साथ ही मोक्ष पद प्राप्त करने की कामना की। निर्वाण महोत्सव पर श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर जमकर झूमे।
शहर के प्रेम नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नशिया में पीत वस्त्रधारी इंद्रों ने भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया। संगीतमय पूजन के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। लाडू समर्पण के दौरान भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया और मोक्ष प्राप्ति की कामना की। बताया जाता है कि जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ ने श्रावण शुक्ला सप्तमी के दिन सम्मेदशिखर स्थित सुवर्णभद्र कूट से मोक्ष प्राप्त किया था, जिसे मोक्ष सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में भी निर्वाण लाडू महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम को श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की 23दीपकोें से भव्य आरती की। इस मौके पर कैलाश चंद्र जैन, रोहित जैन, सुरेश चंद्र जैन, संजीव जैन, सुनील बांदा, अनुज जैन, प्रदीप जैन, प्रशांत जैन, प्रेमचंद्र जैन, मोहित जैन, रानू जैन, विमल जैन, पवन जैन, हेमा जैन, बबिता जैन, जिनेंद्र प्रभा जैन, मधुबाला जैन, राखी जैन, सिंकी जैन, श्वेता जैन, मेघा जैन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।