{"_id":"675ec5ecab3ec0b2e50b5409","slug":"model-question-papers-of-the-exam-will-also-be-available-on-the-website-etah-news-c-163-1-sagr1019-126972-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वेबसाइट पर भी मिलेंगे परीक्षा के मॉडल प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वेबसाइट पर भी मिलेंगे परीक्षा के मॉडल प्रश्नपत्र
Sun, 15 Dec 2024 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Dec 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी पहल की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मॉडल प्रश्नपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी इनके माध्यम से परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले से लगभग 57500 विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से परीक्षा की तैयारी लगातार जारी है। इसी क्रम में बोर्ड ने मॉडल प्रश्नपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभी तक स्कूलों में विद्यार्थी किताबों से पढ़ाई कर रहे थे। ताकि यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित कर सकें। वह अब मॉडल प्रश्नपत्र से भी तैयारी कर सकते हैं। सबसे ज्यादा फायदा व्यक्तिगत फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को होगा। क्योंकि वह घर बैठे बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी कर सकते हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने बताया बोर्ड की तरफ से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए मॉडल प्रश्नपत्र अपलोड किए गए हैं। इसकी मदद से विद्यार्थी तैयारी कर सकते हैं। मॉडल प्रश्नपत्र से छात्रों को प्रश्नों का प्रारूप समझने में मदद मिलेगी। छात्रों को भी इसके लिए जागरूक कर परीक्षा की तैयारी में जुटने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
https://upmsp.edu.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर कक्षा 10 और कक्षा 12 का मॉडल पेपर दिखाई देगा।
- मॉडल पेपर में से अपने विषय और कक्षा का चयन करें।
- इस पर कक्षा के अनुसार अपना मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।