फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   modee kee sarjikal straik se mil rahee desh ko tarakkee

मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक से मिल रही देश को तरक्की

Sun, 27 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
modee kee sarjikal straik se mil rahee desh ko tarakkee
महिला सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गणेश इंटर कालेज के परिसर में आयोजित भाजपा के महिला सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं आगरा की पूर्व मेयर अंजुला माहौर ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक से देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जितनी सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे देश उतनी ही तरक्की करेगा। उन्होंने पहली सर्जिकल स्ट्राइक स्वच्छता अभियान को बताया। दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक आतंकी शिविर को नष्ट करना तथा तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक नोटबंदी को बताया।
विज्ञापन

सम्मेलन की मुख्य वक्ता आगरा की पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डा. मंजू गुप्ता ने कहा कि सरकार ने देश के हित में और महिलाओं के हित में कई फैसले लिए हैं। समाज में महिलाओं का सम्मान ऊंचा रहे इसके लिए महिला शक्तिकरण को प्रधानमंत्री मोदी ने वरीयता दी है। महिला शक्ति समाज में सम्मान और बराबरी चाहती है। आज भाजपा की सरकार ने उसे यह अवसर दिलाया है। वरिष्ठ भाजपा नेता कुमकुम वार्ष्णेय ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के हित में ठोस कार्य किए हैं। जबकि अन्य दल महिलाओं की योजनाओं का दिखावा करते हैं। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे अधिक महिलाओं से जुड़े अपराध हुए हैं। समाजवादी पार्टी महिलाओं के अपराध रोकने में नाकाम रही है।  सिढ़पुरा की नगर पंचायत अध्यक्ष कामिनी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने भी भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के निर्णयों की सरहना की।  कार्यक्रम की संयोजक डा. मिथलेश राजपूत एवं सह संयोजक मनीषा गुप्ता ने महिलाओं का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान महिला नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सम्मेलन में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका बहिन सरोज, प्रवेश राना, शारदा सिंह, प्रीती माहेश्वरी, नीतू गुप्ता, कामिनी शर्मा, सीमा शाक्य, ममता पुंढीर, गीता यदुवंशी, ममता चौहान, डॉली, ब्रजरानी महेरे, मायादेवी, रीना वर्मा, विजय लक्ष्मी, नीलम राना मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सिढ़पुरा और पटियाली की भीड़ रही अव्वल
कासगंज(ब्यूरो)। महिला सम्मेलन में विधान सभा क्षेत्रों से टिकट के दावेदारों की पोल भी खुलेगी। किसका कितना सहयोग रहा इसके लिए वीडियोग्राफी कराई गई है। सिढ़पुरा, पटियाली की भीड़ महिला सम्मेलन में सर्वाधिक रही। इन महिलाओं ने जुलूस के रुप में कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश किया। अमांपुर की भीड़ भी अच्छी बताई गईं। अन्य क्षेत्रों से भी भीड़ औसत में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed