{"_id":"603fd7d38ebc3e14fc004225","slug":"mock-drill-in-police-line-for-panchayat-elections-etah-news-agr483110032","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पुलिस लाइन में बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर कई प्रकार के रिहर्सल रिक्रूट और पुलिस कर्मियों को कराए गए। इस दौरान डीएम और एसएसपी की ओर से ड्रिल का निरीक्षण किया गया। करीब एक घंटे तक चली मॉकड्रिल के दौरान दोनों ही अधिकारियों ने सुझाव व निर्देश भी दिए।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक थानास्तर पर क्यूआरटी व एक्शन मोबाइल टीम गठित कर दी गई हैं। इसके साथ बलवा होने पर बलवाइयों से कैसे निपटा जाए, इसकी जानकारी भी पुलिसकर्मियों को दी गई। मॉकड्रिल में पुलिस ने बलवा रिहर्सल किया और बलवाइयों से निपटने के पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए।
बलवा रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मियों को आंसू गैस, रबर बुलेट, प्लास्टिक बुलेट आदि की भी रिहर्सल कराई गई। जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल ने बलवा ड्रिल के पूरे घटनाक्रम को देख जिला पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि अगर सभी पुलिस कर्मी इसी प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो निश्चित ही पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न होगा। बलवा ड्रिल रिहर्सल के दौरान फोटोग्राफ टीम, एलआईयू, सिविल पुलिस, फायर सर्विस, घुड़सवार पुलिस, आंसू गैस, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, रिजर्व पार्टी और फर्स्ट एंड पार्टी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
चुनावों को लेकर पुलिस हुई सक्रिय
सकीट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस स्तर से भी तैयारियां आरंभ हो गई हैं। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत पदों का आरक्षण लागू होते ही पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। अभी चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने अभी से सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। कोतवाल मनोज कुमार ने हल्का इंचार्ज, दरोगाओं, बीट के कांस्टेबिलो को गांवों में पार्टी बंदी, भूमि विवादों के अलावा अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद