फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mock drill for oxygen plants at the Medical College and CHC Bagwala

Etah News: मेडिकल कॉलेज और सीएचसी बागवाला में ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल

Thu, 16 Jul 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 16 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mock drill for oxygen plants at the Medical College and CHC Bagwala
मेडिकल कॉलेज में लगे ऑक्सीजन प्लांट में मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह, सीएम
एटा। आपातकालीन परिस्थितियों में निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान प्लांट के संचालन, ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था, बैकअप सिस्टम और किसी भी तकनीकी बाधा की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को बिना किसी व्यवधान के ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित करने से व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन होता है और किसी भी संभावित कमी को समय रहते दूर किया जा सकता है। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह कार्यशील है और चिकित्सा कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागवाला में भी ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल कराई गई। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. सलीम खान, जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह सहित अन्य चिकित्सकों और तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed