{"_id":"d72aea8a864fd168d55dec0e0bf841f9","slug":"mission-indradanush-start-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष आज से, टीकाकरण के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष आज से, टीकाकरण के लिए किया जागरूक
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन इंद्रधनुष के तहत कस्बे में स्वास्थ्य, शिक्षा व बाल विकास विभाग के
विज्ञापन
कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर लोगों को टीकाकरण के
प्रति जागरूक किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से निकाली गई रैली का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी टीएन तिवारी ने किया। रैली बारहद्वारी, सराफा बाजार, लोहामंडी होते हुए रोडवेज तिराहा तक पहुंची। रैली में शामिल प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास के कर्मी हाथों में संदेश लिखी पट्टिकाएं लिए और नारे लगाते चल रहे थे।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कठेरिया के अनुसार सात से 16 अप्रैल तक चलने वाले मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत दो वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती महिलाएं जो टीकाकरण से छूट गए हैं, उनका शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। रैली में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विमल त्रिपाठी, ललित जादौन, परवेज आलम, सतेंद्र सिह आदि शामिल थे।
सकीट में भी मिशन इंद्रधनुष के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र से रैली निकाली गई। इसमें प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पीपल टोला सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली में एबीआरसी प्रवेश यादव, नरेश वार्ष्णेय, ललित यादव, मंजूलता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।