फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Missing student from Aliganj hostel found in Kamalganj

Etah News: कमालगंज में मिला अलीगंज के हॉस्टल से लापता छात्र

Tue, 24 Mar 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Missing student from Aliganj hostel found in Kamalganj
अलीगंज। अलीगंज क्षेत्र के आवासीय विद्यालय से लापता हुए कक्षा 8 के छात्र को पुलिस ने सकुशल तलाश लिया है। उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कंपिल निवासी आर्यन अलीगंज के डीडी वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। वह विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। रविवार शाम को बाल कटवाने की बात कहकर हॉस्टल से निकला था लेकिन नहीं लौटा। इसके बाद परिजन ने अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस के अनुसार अलग-अलग जनपदों के थानों में सूचना साझा की गई। संभावित स्थानों पर खोजबीन की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से छात्र तक पहुंच बनाई।फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि छात्र ने किसी डर के कारण हॉस्टल छोड़कर जाने की बात बताई है। उसे सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed