{"_id":"644d2ef0f1e4c1908d0a3667","slug":"miscreants-took-out-one-lakh-from-pocket-of-businessman-sitting-in-e-rickshaw-in-etah-and-escaped-by-jumping-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: ई-रिक्शा में बैठे व्यापारी की जेब से एक लाख निकाले, कूदकर बाइकों से हुए फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: ई-रिक्शा में बैठे व्यापारी की जेब से एक लाख निकाले, कूदकर बाइकों से हुए फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद
Sat, 29 Apr 2023 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Apr 2023 08:24 PM IST
सार
एटा में ई-रिक्शा में बैठे व्यापारी की जेब से बदमाशों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह कूद गए। पीछे बाइकों से आ रहे साथियों के साथ सवार हुए और फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
लुटेरों ने व्यापारी की जेब से एक लाख निकाले, कूदकर बाइकों से फरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में शहर कोतवाली क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार गुप्ता की जेब काटकर एक लाख रुपये निकाल लिए। वारदात शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे की है। जब ई-रिक्शा में सवार होकर व्यापारी अपने मोहल्ले से गल्ला मंडी स्थित आढ़त पर जा रहा था। व्यापारी ने अपने साथ हुई वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
व्यापारी ने बताया कि वह ज्यादातर ई-रिक्शा से ही आढ़त जाता है। शुक्रवार की सुबह भी एक ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहा था। आवास-विकास कॉलोनी से पहले ही दो युवक ई-रिक्शा में सवार हुए। एक युवक पास आकर बैठ गया। वह पेंट में रुपये रखकर गल्ला मंडी जा रहे थे। गांव शीतलपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पास बैठे युवक ने जेब में कट लगा दिया और रुपये निकाल लिए।

ई-रिक्शा में सवार हुए और रकम निकालकर भाग गए
बताया कि रुपये निकालने की जैसे ही जानकारी हुई तो चीख-पुकार मचाई। तभी दोनों ई-रिक्शा से कूद गए और पीछे से आ रही दो बाइकों पर साथियों सहित फरार हो गए। बताया कि ऐसा लग रहा है कि बदमाशों ने रेकी की थी। इसके बाद मेरे साथ जान-बूझकर ई-रिक्शा में सवार हुए और रकम निकालकर भाग गए।
विज्ञापन