डबल मर्डर से सनसनीः दिनदहाड़े घर में घुसकर दंपती को चाकू से गोदा, मासूम की हालत नाजुक, ग्रामीणों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिनदहाड़े डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। आरोपियों की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में सोमवार की सुबह 11 बजे बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर पति-पत्नी का हत्या कर दी। उन्होंने तीन साल को मासूम पर भी हमला किया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल काी निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के श्रीकरा गांव की है। यहां जितेंद्र (26) अपनी पत्नी प्रीती (24) व तीन साल के मासूम अमन व परिवार के साथ रहता है। सोमवार की सुबह कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने घर में घुसकर जितेंद्र व प्रीती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा। उस पर भी बेरहमी से चाकुओं से वार किए।
भाई पकंज ने दरवाजा खोला तो दृश्य देखकर निकल गई चीख
इसके बाद वहां से फरार हो गए। तीनों खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर गए। थोड़ी देर बाद भाई पकंज ने घर पहुंचकर दरवाजा खोला तो दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त
सूचना पर एसएसपी उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की हालत नाजुक है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।