फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mirahchi Bawal: Report on the independent candidate on the Tahrir of the block chief

मिरहची बवाल: ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर निर्दलीय प्रत्याशी पर रिपोर्ट

Fri, 12 May 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mirahchi Bawal: Report on the independent candidate on the Tahrir of the block chief
मिरहची। मतदान वाली शाम हुए बवाल में ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर निर्दलीय प्रत्याशी सहित सात नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्लॉक प्रमुख ने फायरिंग, गाड़ी पर पथराव और चेन लूटने का आरोप लगाया है।ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा के अनुसार उनकी मां मीना देवी मिरहची नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही हैं। 11 मई को गांव बढ़ौली में बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर वहां जा रहे थे। तभी निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश उपाध्याय, उनक पुत्र गोविंद उपाध्याय, रवि उपाध्याय, चिंटू उपाध्याय, कुलदीप, रानू उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय और 20-25 अज्ञात लोग हाथों में डंडा, लाठी, सरिया लेकर आ गए। इन लोगों ने जानलेवा हमला कर फायर कर दिया। जान बचाने के लिए गाड़ी दौड़ाई तो आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी से बाहर निकला तो आरोपियों ने गले में पड़ी चेन लूट ली और भाग गए। साथ ही जान से मारने की भी धमकी देकर गए हैं। थाना प्रभारी सीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। वह गांव में नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed