{"_id":"627bf415a45fd26ed010b3f9","slug":"mirahachi-station-in-charge-line-spot-etah-news-agr533107698","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला: मिरहची थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला: मिरहची थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र में 7 मई की रात पुलिस टीम पर हुए हमले में थाना प्रभारी नप गए हैं। उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। थाने की कमान अलीगंज के थाना प्रभारी को सौंपी गई है। जबकि उनकी जगह अलीगंज का चार्ज कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर क्राइम को दिया गया है।
मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नगला जवाहरी में सात मई को पॉक्सो एक्ट के वांछित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी। जिस पर हमला हो गया था। इसमें एक एसआई और पांच सिपाही घायल हुए थे। पकड़े गए पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भी भीड़ ने छुड़ा लिया। माना जा रहा है कि पुलिस अधूरी तैयारी से गिरफ्तारी के लिए गई थी। जिसके चलते यह बवाल हुआ।
बाद में अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों को वहां से निकाला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने मिरहची थाने के एसएचओ जयेंद्र प्रसाद मौर्य को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर अलीगंज थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह को मिरहची थाने का प्रभारी बनाया है। वहीं कोतवाली नगर में तैनात अपराध निरीक्षक राजेश कुमार मीणा को अलीगंज थाने का प्रभारी बनाकर भेजा है।