फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Milk for children not to wear clothes

पहनने को कपड़े हैं न बच्चों के लिए दूध

Thu, 09 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
ब्यूरो,अमर उजाला एटा Updated Thu, 09 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Milk for children not to wear clothes
जवाहर बाग मामले में महिलाओं को एटा कारागार में बंद किया गया है
मथुरा के जवाहरबाग हिंसा में गिरफ्तार महिलाओं और उनके बच्चों के आने के बाद जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन्हें किशोर सदन में रखा गया है। इन बंदियों के पास पहनने के लिए कपडे़ तक नहीं है। इसके चलते जिला कारागार अधीक्षक ने सामाजिक संस्थाओं से बच्चों के लिए दूध, बिस्किट, पुराने कपड़े उपलब्ध कराने की अपील है।
विज्ञापन

जवाहर बाग हिंसा में गिरफ्तार 96 महिलाओं और छह साल से कम उम्र के 73 बच्चों बुधवार को एटा जेल में शिफ्ट किया गया था। 607 बंदियों की क्षमता वाली जेल में इस समय से 1100 बंदी बंद हैं। ऐसे में इन्हें किशोर सदन में शिफ्ट किया गया। पहले ही दिन इन महिला बंदियों व उनके बच्चों के लिए पानी और शौचालय की समस्या खड़ी हो गई।  जिला कारागार अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि उनके आग्रह पर पालिका ने पानी के दो टैंकर और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करा दी। कारागार अधीक्षक की माने तो सबसे बड़ी दिक्कत महिलाओं और उनके बच्चों को पहनने के लिए कपड़ों की है। उन्होंने कहा कि दवाइयां, बिस्किट और दूध की व्यवस्था हो सकती है, लेकिन बच्चों और महिलाओं के पहनने के लिए कपड़ों की सबसे बड़ी समस्या है। 
विज्ञापन


जिला कारागार में महिला बंदी ने जन्मा बेटा 
एटा। मथुरा के जवाहरबाग हिंसा में गिरफ्तार बरेली जिले कि दलतपुर केरना निवासी गर्भवती महिला धर्मवती पत्नी सीताराम को मथुरा जेल से एटा जिला कारागार शिफ्ट किया गया था। गुरुवार को महिला को दर्द होने पर पहले कारागार अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उसे महिला जिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए रेफर दिया गया, जहां धर्मवती ने गुरुवार शाम एक बेटे को जन्म दिया है। कारागार अधीक्षक अनूप सिंह के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनाें स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed