{"_id":"6675c50e6dae77a84509ed79","slug":"meritorious-students-were-honored-and-encouraged-etah-news-c-163-1-sagr1019-118641-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित
Fri, 21 Jun 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। सफलता की उड़ान के बाद जब सम्मान मिला तो मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी से वह झूम उठे। आगे भी सफलता और तरक्की का सपना व संकल्प लेकर अमर उजाला के मंच पर सम्मान लेने पहुंचे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं काफी रोमांचित हो उठे। उन्हें मौका जो मिला था अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित छात्र सम्मान समारोह के मंच तक पहुंचने का। शहर में जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हॉल में शुक्रवार को अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी ने मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह ने शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम अपना पंजीकरण कराया। इसके बाद हॉल में पहुंचे। यहां सैकड़ों की संख्या में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ें और कॅरिअर के लिए विकल्प देखें। इंजीनियर, डॉक्टर और सिविल सर्विसेज के अलावा भी अन्य कई विकल्प हैं। विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी देखना चाहिए कि बच्चा किस क्षेत्र में आगे जा सकता है। उसे उसी के अनुसार आगे बढ़ाएं और उसकी मदद करें। भेड़चाल के प्रभाव में आकर बच्चे को कहीं भी न भेज दें।
विशिष्ट अतिथि ने कहा कि मेधावी देश का भविष्य हैं। अच्छा कॅरिअर बनाने के साथ ही एक अच्छे व्यक्ति भी बनें। आशा नहीं उम्मीद है कि आप सब कठिन परिश्रम के साथ एक अच्छे व्यक्ति बनेंगे। अमर उजाला की यह अच्छी पहल है।