फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Members of the 31 nominations, prescription filing BDC 332

सदस्य के 31 नामांकन , बीडीसी के 332 पर्चे दाखिल

Thu, 01 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 01 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Members of the 31 nominations, prescription filing BDC 332
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट व बीडीसी पद के लिए सकीट व शीतलपुर ब्लॉक में नामांकन। सुबह से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात थी। शुक्रवार को गांधी जयंती के चलते नामांकन नहीं होगा। तीन अक्तूबर को नामांकन के लिए प्रत्याशियों का हुजूम दिखाई देगा। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 31 नामांकन व बीडीसी के लिए 332 नामांकन हुए।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है। प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नामांकन की जांच का काम भी पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलक्ट्रेट पर नामांकन करने आने वाले प्रत्याशियों के वाहनों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बेरीकेडिंग की। पैदल ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान विभिन्न पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी करते दिखे। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। वहीं बीडीसी पद के लिए सकीट व शीतलपुर ब्लॉक में पर्चे दाखिल किए गए। कुल 31 उम्मीदवारों नामांकन किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी साहब सिंह के अनुसार गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड नंबर एक से मिथलेश कुमारी, मीना देवी, पूनम, गिरिजा देवी, नीलम, मालती, ब्रजरानी एवं वार्ड 17 से नीरेश यादव, तपेश कुमार, कैलाश एवं वार्ड दो से अंजली, संतोष कुमारी, बबली, रेखा राजपूत एवं 30 से सीमा, आरती शाक्य, पूजा शाक्य, मनोज एवं वार्ड तीन से लक्ष्मी देवी एवं वार्ड 16 से राधा, गुड्डी देवी, फरजाना बेगम, अनार देवी, रामा देवी, राधा, स्नेहलता, सुषमा देवी, रंजना राजपूत, बेबी राजपूत, प्रिया राजपूत, उमा राजपूत एवं वार्ड 10 से दुर्गा देवी द्वारा अपने-अपने नामांकन प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने हुए नामांकन
जिला पंचायत सदस्य के लिए: 31
सकीट ब्लॉक में बीडीसी के लिए : 131
शीतलपुर ब्लॉक में बीडीसी के लिए: 201
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed