{"_id":"58dbf9964f1c1b44776404dc","slug":"mehata-paark-se-nikaalee-jhoolelaal-kee-shobhaayaatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहता पार्क से निकाली झूलेलाल की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहता पार्क से निकाली झूलेलाल की शोभायात्रा
amar ujala
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
झूलेलाल की शोभायात्रा
- फोटो : amar ujala
झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिंधी समाज द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रभात फेरी निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सिंधी कालोनी स्थित श्रीराम दरबार से हुआ। पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने हवन में आहुतियां देकर शुभकामनाएं दीं।
भगवान झूलेलाल का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह जीटी रोड स्थित सिंधी कालोनी से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। बैंड बाजारों की मधुर स्वर लहरियों पर युवा थिरकते दिखाई दिए। भगवान के नारों से माहौल गूंजता रहा। शोभायात्रा का आकर्षण आगरा एवं अजमेर से आए शहनाई वादक रहे। आयोजन में सिंधी समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी शामिल थे। इस अवसर पर आयोजित हवन में पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने आहुतियां देकर लोगों को जयंती की बधाई देते हुए खुशहाली की कामना की। अतिथियों में शशीकांत वर्मा बबलू, अखिल दीक्षित मौजूद रहे। भगवान की शोभायात्रा का दर्जनों स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सायंकालीन आरती एवं ज्योति विसर्जन सुन्ना नहर पर किया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज समिति के रेवाचंद्र हीराणी, नूतनदास कुंदानी, रामूमल बुलानी, मोहन तारानी, लक्ष्मीचंद्र सुखवानी, नंदलाल पंडितजी, हरीश निहलानी शामिल थे।