फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Medicines worth 60 thousand rupees and cash stolen from medical store

Etah News: मेडिकल स्टोर से नकदी सहित 60 हजार रुपये की दवाएं चोरी

Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Medicines worth 60 thousand rupees and cash stolen from medical store
शहर के सुभाष मूर्ति के निकट ​​स्थित जैन पॉपूलर मेडिकल स्टोर में चोरी करते समय सीसीटीवी कैमरे मे - फोटो : शहर के सुभाष मूर्ति के निकट ​​स्थित जैन पॉपूलर मेडिकल स्टोर में चोरी करते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
एटा। कोतवाली नगर से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में सोमवार की रात चोर ने शीशा तोड़कर नकदी सहित 60 हजार रुपये की दवाओं की चोरी कर ली। मंगलवार की सुबह जब मेडिकल संचालक दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर संचालक बंटी जैन ने बताया कि उनकी हाथी गेट के अंदर सुभाष मूर्ति के पास जैन पापुलर के नाम से दवाई की दुकान है। हर रोज की तरह सोमवार को भी देर रात अच्छी तरीके से दुकान को बंद करने के बाद अपने घर चले आए। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोली और अंदर जाकर देखा, तो सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


वहीं अलमारी में रखे हुए लगभग 15000 रुपये के सिक्के गायब थे। ऊपर जाकर देखा तो कई प्रकार की दवाई भी गायब थीं। लगभग 40 हजार रुपये की दवाई चोरी हुईं हैं। प्रथम तल पर लगा हुआ शीशा टूटा था, जिससे पता चल रहा था कि कोई व्यक्ति पड़ोस की दुकान से चढ़कर शीशा तोड़कर अंदर आया है। दुकान में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा देखा तो उसमें एक नकाबपोश व्यक्ति रात के 3 बजे के लगभग दुकान के अंदर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 1 घंटे तक चोरी करने के बाद बाहर निकल गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed