फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   medicine dealer beaten up for resisting extortion in etah

UP: रंगदारी नहीं देने पर दवा विक्रेता को पीटा, विरोध में व्यापारियों ने बंद किया बाजार; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 May 2026 08:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 18 May 2026 08:41 PM IST
सार

धमकाते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर बच्चों को उठाने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर ग्राहक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
medicine dealer beaten up for resisting extortion in etah
दुकान बंदकर बाहर खड़े व्यापारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर में एक दवा विक्रेता से एक युवक और उसके साथियों ने मारपीट की। उससे 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। बचाव में आए ग्राहक के साथ भी मारपीट की। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को गांव भूरगड्ढा निवासी सचिन यादव नाला बाजार स्थित शिवम वार्ष्णेय के दुकान पर पहुंचा। उसके साथ अन्य युवक भी थे। शिवम वार्ष्णेय का आरोप है कि सचिन यादव ने धमकाते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर बच्चों को उठाने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इस दौरान विरोध करने पर ग्राहक हर्षित जैन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


दवा विक्रेता का कहना है कि सचिन यादव, जो अपने मामा कायम सिंह यादव के आवास पर रहता है। पिछले 10 दिनों से लगातार परेशान कर रहा है। चार दिन पूर्व उसके मामा से भी इसकी शिकायत की थी, जिन्होंने तब सचिन को समझाने का प्रयास किया था। यह भी आरोप लगाया कि 17 मई की सुबह आरोपी उसके चार वर्षीय पुत्र के बारे में जानकारी जुटाने उसके स्कूल भी पहुंचा था। सोमवार को उसने रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के व्यापारियों के एकत्रित होने पर आरोपी वहां से भाग गए। आक्रोशित दवा विक्रेताओं ने विरोध में तत्काल बाजार बंद कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपियों द्वारा छोड़ी गई बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ संजय राघव ने बताया कि शिवम वार्ष्णेय की तहरीर पर नामजद आरोपी सचिन यादव और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


व्यापारी नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, विशन वार्ष्णेय, संजीव वर्मा, सोनू सराफ, दीपक बंसल, शिवम बंसल, कपिल देव वार्ष्णेय, गोपाल शर्मा आदि ने कोतवाल से मुलाकत की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed