{"_id":"675485c1c44705db61072696","slug":"medical-college-in-etah-samples-going-to-aligarh-for-testing-etah-news-c-163-1-sagr1019-126644-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज एटा में, जांच के लिए सैंपल जा रहे अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज एटा में, जांच के लिए सैंपल जा रहे अलीगढ़
Sat, 07 Dec 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी हेपेटाइटिस बी के मरीजों की वायरल लोड जांच नहीं हो पा रही। मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे जा रहे हैं। वहां से रिपोर्ट आने में 8 से 15 दिन का समय लग रहा है। इससे मरीजों के उपचार में देरी हो रही है, जिससे वे परेशान हैं।
गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस बी की जांच अनिवार्य है। मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अलावा मेडिसिन विभाग में मरीज पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन 4 से 5 मरीज ऐसे आते हैं जिनकी हेपेटाइटिस बी की जांच चिकित्सक लिखते हैं। पैथोलॉजी में वायरल लोड की जांच के लिए इन मरीजों के सैंपल ले लिए जाते हैं लेकिन सैंपल को अलीगढ़ भेजना पड़ता है, वहां से रिपोर्ट मिलने में लंबा समय लग जाता है। बता दें कि जिले में फिलहाल 13223 गर्भवती महिलाएं व 11167 बच्चे हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त हैं जिनका उपचार चल रहा है।