{"_id":"6470f131cc9c4b2aa209f916","slug":"measles-spread-in-village-kathola-10-children-infected-etah-news-c-25-1-170405-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गांव कठौला में फैला खसरा, 10 बच्चे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गांव कठौला में फैला खसरा, 10 बच्चे संक्रमित
Fri, 26 May 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 26 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव कठौला में खसरा फैल गया है। यहां दस बच्चे संक्रमण की जद में आ गए हैं। कुछ बच्चों के परिजन झाड़-फूंक करा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच के लिए खून के सैंपल लिए हैं। वहीं उनका इलाज शुरू कराया।गांव कठौला में पांच दिन से संक्रमण फैला हुआ है। इससे गांव के दस बच्चे बीमार हैं। इनमें रूपकिशोर की पुत्री अनुष्का और पुत्र गगन, रामवकील की पुत्री अंजलि, रेशमपाल की पुत्री सुनयना सहित अन्य बच्चे शामिल हैं। गांव के लोग संक्रामक रोग से आशंकित बने हुए हैं। गांव की प्रियंका ने बताया कि उनकी छह वर्ष की पुत्री दीपिका चार दिनों से खसरा से पीड़ित है। इसी गांव के रूपकिशोर ने बताया कि पुत्री अनुष्का के खसरा निकला हुआ है, पहले से अब कुछ ठीक हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि दस बच्चे बीमार हैं। इनमें से कुछ के माता-पिता इलाज न कराकर झाड़-फूंक करा रहे थे। बागवाला सीएचसी से डॉ. नकुल राना के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शुक्रवार को पांच बच्चों की जांच के लिए सैंपल लिए। वहीं सभी का परीक्षण कर उपचार दिया। इनमें से एक बच्चे की हालत चिंताजनक है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया मामले की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य टीम को गांव में भेजकर इलाज शुरू कराया गया है।
टीकाकरण के बाद भी फैल गया संक्रमण
शासन से लेकर प्रशासन तक का टीकाकरण पर काफी जोर है। साफ हिदायत दी जाती है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे। यदि इन बच्चों को टीके लगे तो संक्रमण क्यों हुआ और टीके नहीं लगे तो इसकी क्या वजह रही। इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।