फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman's condition worsens at nursing home; family creates a ruckus

Etah News: नर्सिंग होम में विवाहिता की हालत बिगड़ी, परिजन ने किया हंगामा

Sun, 27 Sep 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Married woman's condition worsens at nursing home; family creates a ruckus
हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पटियाली गेट चौकी प्रभारी पारस त्यागी जानकारी करते हुए।
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम में इलाज के बाद 25 वर्षीय विवाहिता की हालत बिगड़ने पर रविवार शाम परिजन ने हंगामा कर दिया। परिजन ने उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गर्भपात के बाद सफाई की प्रक्रिया के दौरान महिला की हालत बिगड़ी और ब्लीडिंग होने लगी। गंभीर स्थिति में उसे आगरा के आकाश अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जिरसमी निवासी मोनू ने बताया कि पत्नी भगवान देवी को 22 सितंबर को किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजन के मुताबिक वहां गर्भपात कराया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 23 सितंबर को उसे दोबारा नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां दवाएं और इंजेक्शन दिए गए। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन का आरोप है कि शनिवार को सफाई की प्रक्रिया के बाद महिला की हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन

ब्लीडिंग होने पर उसे आगरा रेफर किया गया। महिला के भाई ओंकार कुशवाहा ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। रविवार शाम काफी संख्या में परिजन नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed