फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman tragic death husband accused of murder

UP: 'पति कर रहा है पिटाई...', विवाहिता का आखिरी काॅल, तेजाब पिलाकर हत्या करने का लगाया आरोप

Wed, 02 Jul 2025 08:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 02 Jul 2025 08:05 PM IST
सार

मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि विवाहिता  को परेशान किया जा रहा था। जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आरोप लगाया कि तेजाब पिलाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
Married woman tragic death husband accused of murder
मृतका के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में शहर के मोहल्ला नई बस्ती में तेजाब पिलाकर एक महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर यह आरोप लगाया है। गंभीर हालत में 30 जून को महिला को मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। यहां से अलीगढ़ और इसके बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


गांव खितौली थाना सहावर जिला कासगंज निवासी चाहत मियां ने बताया कि जुलाई 2019 में बेटी सबीला का निकाह मोहल्ला नई बस्ती निवासी तौसीफ के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद ही ससुराल के लोग बेटी को अतिरिक्त दहेज में बाइक व अन्य सामान की मांग करते हुए परेशान करने लगे। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

सबीला ने कई बार फोन कॉल के माध्यम से बताया कि यह लोग मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। आए दिन गालियां देकर पीटते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। 30 जून को दोपहर लगभग 3 बजे बेटी ने फोन कॉल कर बताया कि पति तौसीफ बेवजह पिटाई कर रहे हैं, इसलिए आप आकर घर ले चलो।

उन्होंने बताया कि जब तक हम लोग बेटी की ससुराल पहुंचे, पता चला कि सबीला को तेजाब पिलाकर तबीयत खराब होने के बाद ये लोग मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे तो बेटी अचेतावस्था में पड़ी हुई थी। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां से एक क्लीनिक पर ले गए तो कोई लाभ नहीं हुआ, हालत बिगड़ती ही जा रही थी। तब चिकित्सक ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहां ले जाते समय रास्ते में नोएडा पहुंचते ही सबीला की सांसें थम गईं। इसके बाद शव को घर ले आए। मृतका के भाई मजर खान का आरोप है कि पहले बहन को तेजाब पिलाया गया, उसके बाद गला दबाकर हत्या की गई है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed