फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman kicked in stomach for dowry unborn child dies

UP: दहेजलोभियों की शर्मसार करने वाली करतूत....बाइक नहीं देने पर गर्भवती के पेट में मारी लात, शिशु की माैत

Mon, 20 Jan 2025 10:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 20 Jan 2025 10:28 PM IST
सार

ससुरालीजनों की ओर से किए जा रहे जुल्म को विवाहिता किसी तरह सह रही थी। गर्भवती होने के बाद भी ससुराल वालों में कोई सुधार नहीं आया। उसे प्रताड़ित करना जारी रखा। पीड़िता ने अब पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
Married woman kicked in stomach for dowry unborn child dies
दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना सकीट में पूजा निवासी दत्तपुर ने पति संदीप कुमार निवासी मिलावली थाना जसराना जिला फिरोजाबाद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपये और बुलेट बाइक नहीं दी तो पति ने पेट में लात मार दी, जिससे गर्भस्थ शिशु मर गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

शादी के कुछ समय बाद ही करने लगे प्रताड़ित
पूजा उर्फ सरस्वती ने बताया कि पिता कश्मीर सिंह ने 4 मई 2023 को संदीप कुमार के साथ विवाह किया था। उस समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार सामान, आभूषण और 3.50 लाख रुपये दिए थे। कुछ समय बाद ही पति संदीप कुमार, ससुर प्रेमपाल सिंह, सास स्नेहलता और जेठ विशेष कुमार उर्फ चिंटू अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक और 2 लाख रुपये की मांग करने लगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

देते थे गलत दवा
बात-बात पर कम दहेज देने का ताना मारते हुए मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। गर्भवती होने के बाद भी मुझे भूख प्यासा रखते थे और बच्चा गिराने की दवा विटामिन की बताकर खिलाते थे। आरोप लगाते हुए बताया कि 25 जुलाई को इन लोगों ने मुझे पीटा और वापस मायके जाने को कहा। मैंने कहा कि गर्भावस्था में मायके में कैसे रहूंगी तो पति ने पेट में लात और घूसे मारे। 




 
विज्ञापन

बीच रास्ते में छोड़ गए
इसके बाद यह लोग मुझे मायके के पास कुंजपुर वाले मोड़ पर छोड़कर भाग गए। मायके पहुंची तो शाम को पेट में तेज दर्द होने लगा, परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने कहा कि बच्चे की धड़कन नहीं चल रही है। एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन से मृत बच्चा पैदा हुआ। सीओ सकीट ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed