{"_id":"6a075f47a7d9f90e02046566","slug":"married-woman-hanged-herself-accused-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1004-150615-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप
Fri, 15 May 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 15 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के हजरतपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने फंदा लगाने की जानकारी दी है। मृतका के भाई ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
हजरतपुर निवासी सोनू की शादी एक साल पहले थाना बागवाला क्षेत्र के भागपुर निवासी भूदेव की बेटी राधा से हुई थी। पुलिस ने बताया कि विवाहिता राधा (23) ने बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष को सूचना मिलने पर हजरतपुर गांव में पहुंचे। यहां मृतका के भाई रामू ने बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। रामू ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतका के परिजन भी मौके पर उपस्थित थे। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच की जाएगी।
-- -