फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; maternal family alleges murder.

Etah News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 07 Jun 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; maternal family alleges murder.
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ के मोहल्ला भित्तियान निवासी 22 वर्षीय रोशनी का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर रोशनी के पिता भूदेव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी चेतन के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि पति चेतन और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे और मांग पूरी न होने पर बेटी को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। भूदेव ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया, जिससे घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। सीओ राजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं, मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed