फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Marriages of poor girls sacred work: Abid

गरीब कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य: आबिद

Sat, 30 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 30 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Marriages of poor girls sacred work: Abid
गरीब कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य: आबिद - फोटो : अमर उजाला
हकीम अजमल खान फाउंडेशन ने आजाद गांधी इंटर कॉलेज में गरीब मुस्लिम कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया। इस दौरान 10 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे।
विज्ञापन

राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष आबिद रजा खान ने कहा कि गरीब कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य है। अलीगढ़ के एसएसपी लव कुमार ने कहा कि गरीबों की मदद सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने संस्था की पहल की सराहना की। सपा जिलाध्यक्ष कुं . देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गरीब कन्याओं की शादी में सभी को सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डा. लायक अली खान ने बताया कि सभी को आवश्यक उपहार दिए गए हैं।  मुस्लिम कन्याओं के विवाह में काफी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी शामिल हुए। सभी ने वर-वधू को आशीष प्रदान किया।

उत्तर प्रदेश सरकार नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कमर आलम, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एएसपी राधेमोहन भारद्वाज, असरार सैफी, इंजीनियर अब्दुल रब खान, चौधरी नूरूल हसन, राजवीर साहू, डा. फारुक अहमद, सुरेश वार्ष्णेय, आबाद मियां, नदीम फर्रुख, सुरेश चंद्र, प्रेम चंद्र एडवोकेट, साबिर अली, चाहत मियां, तारिक सिद्दकी, देवेंद्र लोधी, सोहिल अहमद, मशकूर अहमद आदि मौजूद रहे। शहर काजी हाफिज इकराम अहमद ने निकाह की रस्म अदा कराई। निकाह में 5100 रुपये की मेहर की राशि निर्धारित की गई। निकाह की रसीद भी वर-वधू पक्ष को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed