फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Marriage took place against her will, woman took away jewellery, money

Etah News: मर्जी के विरुद्ध हुई शादी, गहने-रुपये ले गई महिला

Fri, 29 Nov 2024 09:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 29 Nov 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
Marriage took place against her will, woman took away jewellery, money
एटा। अलीगंज थाने में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके मुताबिक महिला की शादी उसकी मर्जी की विरुद्ध हुई थी। वह किसी और से प्यार करती थी। शादी के बाद घर से रुपये-नकदी लेकर चली गई। बुलाने पर भी न लौटी और न सामान लौटाया।
विज्ञापन

मोहल्ला राधाकृष्ण निवासी निर्देश कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व साक्षी से शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद ही साक्षी पूरे दिन फोन पर किसी से बातें करने लगी। विरोध करने पर उसने बताया कि मेरी बिना मर्जी के जोर जबरदस्ती से आपके साथ शादी कर दी गई है। मैं गांव के एक युवक से प्यार करती हूं और उसी से शादी करना चाहती हूं।
विज्ञापन

इस बात को लेकर आए दिन घर में कलह करती रहती थी। उसने मायके वालों को बुला लिया और मेरी मां के बक्से का ताला तोडकर सोने की 5 अंगूठी, एक हार, एक चेन, 4 चूड़ी, चांदी की एक करधनी, दो जोड़ी पायल व 50 हजार रुपये निकाल ले गई। कुछ दिन बाद जब उसके घर जाकर मैंने रुपये-जेवर मांगे तो देने से मना कर दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed