फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Marriage relationship has been turned into a business, ruining the lives of girls.

Etah News: शादी के रिश्ते को बनाया व्यापार, बर्बाद कर रहे लड़कियों की जिंदगी

Fri, 30 Aug 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 30 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Marriage relationship has been turned into a business, ruining the lives of girls.
एटा। एक महिला ने अपने ही पति और ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंभीर आरोप लगाए हैं कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते को इन लोगों ने व्यापार का जरिया बना लिया है। पति खुद को कुंवारा बताकर मुस्लिम व अन्य धर्म की भी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। जिसमें ससुरालीजन सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

नसरीन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले शमसाद से हुई थी। पहले इन लोगों ने मुझे अतिरिक्त दहेज लाने के लिए परेशान किया। जिसका मुकदमा मैंने मारहरा थाने में दर्ज कराया। इसके बाद पूरा परिवार रुपयों के लिए भोली-भाली लड़कियों को फंसाने लगा। शमसाद को कुंवारा बताकर ठगी करने लगे। इन लोगों ने एक हिंदू लड़की को फंसाकर शादी के लिए अदालत में झूठा शपथ पत्र दे दिया। जिसमें खुद को अविवाहित बताया था। जानकारी होने पर मैंने शादी का आवेदन निरस्त कराकर उस लड़की का जीवन बचाया।
विज्ञापन

नसरीन ने बताया कि हाल ही में उसके पति ने एक अन्य लड़की से शादी कर ली है। इन लोगों का यही व्यापार बन गया है। शादी करने के बाद रुपयों की ठगी करके ये लड़कियों को छोड़ देते हैं। योजनावद्ध तरीके से आपराधिक षड्यंत्र करके शादी जैसे पवित्र रिश्ते को व्यापार का साधन बना लिया है। इससे अर्जित धन से अपने जीवन को आनंदित करते हैं। पति शमसाद, ससुर सरदार सहित दानिश, गुलचमन, मोनिश को धोखेबाज और ठग बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर अमित कुमार ने रॉय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed