फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Markets will open from today, now security is in your hands

आज से खुलेंगे बाजार, अब सुरक्षा आपके हाथ

Mon, 31 May 2021 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Markets will open from today, now security is in your hands
एटा। कोरोना कर्फ्यू में मंगलवार से ढील दे दी जाएगी। सुबह 7 बजे से 12 घंटे तक सभी तरह की दुकानें खोली जाएंगी। सभी तरह की दुकानें एक साथ खुलने से भीड़ जुटना तय है। संक्रमण के लिहाज से यह भीड़ खतरा बन सकती है। इससे बचने की अब पूरी जिम्मेदारी आमजन की होगी। बाजारों में भीड़ के बीच खुद को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

अप्रैल में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा। इसके साथ ही तमाम प्रतिबंध लागू किए जाने लगे। पहले साप्ताहिक बंदी और बाद में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया। अप्रैल के अंत से बाजार बंद कर दिए गए। केवल आवश्यक सामान की खरीद-फरोख्त की छूट दी गई। साथ ही लोगों को अनावश्यक रूप से न घूमने की हिदायतें दी गईं। इसका असर मई मध्य के अंतिम सप्ताह में देखने को मिला। कोरोना केस में काफी कमी आई। अब 1 जून से सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नई गाइडलाइन के तहत सभी दुकानें खोलने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

नई गाइडलाइन की खास बातें
- कोविड कंटेनमेंट जोन को छोड़ सुबह 7 से शाम 7 बजे तक सभी दुकानें-बाजार खुलेंगे।
- शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा।
- शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रखी जाएगी।
- दुकानों पर सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर की अनिवार्यता व्यापारियों व ग्राहकों पर रहेगी।
- स्कूल, कॉलेज तथा अन्य शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे।
- रेस्टोरेंट में केवल होम डिलिवरी की इजाजत।
- कोचिंग, संस्थान, जिम, क्लब बंद रहेंगे।
- शादी समारोह में अधिकतम 25 व्यक्तियों की रहेगी मौजूदगी।
- शव यात्रा में 20 लोग शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed