{"_id":"6e287f7da7f08435db2ddd9749cba39d","slug":"march-brought-a-candle-in-memory-of-the-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों की याद में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों की याद में निकाला कैंडल मार्च
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्मृति दिवस पर परिवहन विभाग ने रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सड़क हादसों के मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने कैंडल जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में हर साल ही लापरवाही के चलते काफी संख्या में लोगों की जान चली जाती हैं।
सड़क मार्ग पर चलने के नियम बनाए गए हैं। यदि हम इन नियमों का पालन करें तो यातायात को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
वाहन चालकों व सड़क पर पैदल चलने वालों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। यह नियम हम सभी के फायदे के लिए बने हैं। उन्होंने 18 वर्ष से पहले वाहन न चलाने, लाइसेंस के बाद ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय नशा का सेवन न करने, अपने वाएं हाथ पर चलने सहित अन्य नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
इसके बाद कैंडल मार्च निकाल कर सड़क हादसों के मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी बाल मयंक मिश्र, एआटीओ आनंद निर्मल, एसडीएम संजय सिंह, परिवहन कर अधिकारी महेश कुमार, नायव तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया, यातायात प्रभारी दिनेश यादव, सतीश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।