फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Many hole on road

सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे

Sun, 12 Jul 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 12 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Many hole on road
नगर का इस्माइलुर किसरौली मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मार्ग पर चलते समय पता ही नहीं लगता कि सड़क पर चल रहे हैं या फिर गड्ढों में। मार्ग के जर्जर हाल में होने से जलभराव एवं कीचड़ के हालात हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन हादसे भी घटित होते हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग निर्माण को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग पर ही नगर का औद्योगिक क्षेत्र है। जहां बड़ी संख्या में कल कारखाने संचालित होते हैं। इसी मार्ग पर जिला उद्योग केंद्र भी संचालित होता है। जेल का निर्माण भी इसी मार्ग पर हो रहा है। दर्जनों ग्रामों के लिए इस मार्ग से होकर रास्ता जाता है। इससे बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन एवं वाहनों का संचालन मार्ग पर होता है। मार्ग के इतने महत्वपूर्ण होने के बाद भी इसकी दशा सुधारने को लेकर गंभीर नहीं है। मार्ग के आरंभ होने से ही गड्ढों की शुरूआत हो जाती है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग का निर्माण न कराकर छह महीना पहले मरम्मत करा कर ही अपना कर्तव्य पूरा कर दिया। मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का ध्यान न रखे जाने से कुछ दिन बाद ही फिर से गड्डे होने शुरू हो गए। मार्ग फिर से अपनी पुरानी दशा में आ गया। इससे लोगों को अपना आवागमन करने में काफी परेशानी रहती हैं। बरसात का मौसम होने से इस समय गड्ढों में पानी भरा हुआ है। जगह-जगह कीचड़ और फिसलन है। जिससे लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed