फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mandiparishad matter

मंडी में दफ्तर को लेकर व्यापार मंडल के दो गुटों में तकरार

Sat, 13 Jun 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
mandiparishad matter
एटा। मंडी में दफ्तर को लेकर व्यापार मंडल के दो गुटों में विवाद पैदा हो गया। वर्ष 2013 से जिस कार्यालय पर व्यापार मंडल के एक पक्ष का कब्जा था बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष ने ताला तोड़कर अपना कब्जा कर लिया। बात मारपीट तक पहुंचती पर रह गई।
विज्ञापन

एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है, जबकि दूसरा पक्ष इसे अपना कार्यालय बता रहा है। गेंद अधिकारियों के पाले में है, वहीं पुलिस वेट एंड वॉच की स्थिति में है। नवीन कृषि एवं गल्ला मंडी में वर्ष 2013 से पहले एक परिसर में केनरा बैंक का संचालन होता था, केनरा बैंक दूसरी जगह शिफ्ट हो गया।
विज्ञापन

इस पर तत्कालीन खाद्यान्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश गुप्ता को तत्कालीन मंडी सचिव ने मौखिक रूप से कार्यालय बनाने की इजाजत दे दी। तभी से हरीश गुप्ता का इस पर कब्जा है। आरोप है शुक्रवार को दूसरे व्यापार मंडल के कुछ लोग उनके कार्यालय पर पहुंचे और ताला तोड़कर अपना कब्जा कर लिया। यह बात जब पता चली तो व्यापारी पहुंच गए। झगड़े और मारपीट की नौबत आती, पर वरिष्ठों ने बात संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में खाद्यान्न व्यापार मंडल का चुनाव होता है। वर्ष 2013 वह निर्वाचित अध्यक्ष बने तभी से उनका कार्यालय पर कब्जा है। वर्तमान में प्रतीक गुप्ता अध्यक्ष हैं। प्रतीक के निर्वाचन के बाद हरीश गुप्ता व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र से खाद्यान्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद से मनोनयन करा लाए, वहीं आगरा से अपनी सोसायटी रजिस्टर्ड करा ली।
------------------
ताला तोड़ने का प्रयास
-दस जून को कुछ व्यापारियों ने कार्यालय का ताला तोड़ने की कोशिश की जो नाकाम कर दी गई। कार्यालय में हमारा कब्जा है और हमारा ही ताला लगा हुआ है। मैं खाद्यान्न व्यापार मंडल का निर्वाचित अध्यक्ष हूं।
-प्रतीक गुप्ता, अध्यक्ष खाद्यान्न व्यापार मंडल (निर्वाचित)
मिश्रा ने बनाया अध्यक्ष
-वर्ष 2013 से कार्यालय हमारे पास है। कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। इसकी तहरीर दी गई है। पहले निर्वाचित रहा, अब मुझे श्याम बिहारी मिश्रा ने खाद्यान्न व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
-हरीश गुप्ता, अध्यक्ष खाद्यान्न व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)
मंडी का ताला लगेगा
-जिस जगह पर कब्जा को लेकर विवाद है, वह मंडी की है और किसी को आवंटित नहीं है। मंडी सचिव को कहा गया है कि वह वहां अपना ताला लगाकर कब्जे में लें, उपयोग मंडी अपने हिसाब से करेगा।

एसपी वर्मा, सभापति मंडी
आदेश का इंतजार
-मंडी में व्यापार मंडल के कार्यालय पर कब्जे को लेकर विवाद है, वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है, एक पक्ष ने शिकायती पत्र दिया है, जांच की जा रही है, अधिकारी जो आदेश देंगे कार्रवाई की जाएगी।
एके सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed