फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Management and Development Committee will also be formed in secondary schools in the next academic session.

Etah News: अगले शैक्षिक सत्र में माध्यमिक विद्यालय में भी बनेगी प्रबंध एवं विकास समिति

Tue, 14 Oct 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Management and Development Committee will also be formed in secondary schools in the next academic session.
एटा। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों की तरह अब माध्यमिक विद्यालयों में भी प्रबंध एवं विकास समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति स्कूलों में रखरखाव और शैक्षिक सुधारों के लिए काम करेगी। जल्दी ही सभी माध्यमिक विद्यालयों में समिति का गठन जाएगा।
विज्ञापन

इस समिति में अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों के माता-पिता या अभिभावक सदस्य होंगे। कक्षा 6 से 12 के एक-एक छात्र के अभिभावक समिति के सदस्य होंगे। सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान के शिक्षक भी सदस्य बनाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि समिति का गठन हर साल शैक्षिक सत्र शुरू होने के दो सप्ताह के अंदर किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य इस समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। वहीं उप प्रधानाचार्य उपाध्यक्ष होंगे। सदस्य सचिव का चयन देवनागरी वर्णमाला के क्रमानुसार कार्यकारिणी के अध्यापक सदस्यों में से होगा। बताया कि इस सत्र में समिति बनाना मुश्किल है। एक माह बाद ही विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो जाएंगी। अगले शिक्षण सत्र के अप्रैल माह में समितियों का गठन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed