फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Man who cheated farmer caught with cash

Etah News: किसान से टप्पेबाजी करने वाला नकदी सहित दबोचा

Mon, 25 Nov 2024 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 25 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Man who cheated farmer caught with cash
जलेसर। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव तखावन निवासी एक किसान 20 नवंबर को डीएपी खाद लेने कस्बा में आया था। उसको एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी बताते हुए रोका। बाइक के कागज मांगे और जेब में रखे हुए 47500 रुपये निकाल लिए। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है, इसके पास से 45000 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम तखावन निवासी किसान धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह 20 नवंबर को फसल की बुवाई में लगाने के लिए कस्बा जलेसर में डीएपी खाद लेने आया था। इसके लिए घर से 50000 रुपये लेकर बाइक से कस्बे में आया, लेकिन डीएपी तो नहीं मिली। बताया कि ढाई हजार रुपये बाइक मरम्मत में लगाने के बाद गांव लौट रहा था। जैसे ही वह आगरा रोड स्थित कुशवाहा बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के सामने पहुंचा एक व्यक्ति ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद कहा कि वह पुलिसकर्मी है बाइक के कागज दिखाओ। जब तक वह कुछ समझ पाता फर्जी पुलिसकर्मी ने जेब में रखे हुए 47500 निकालकर आगे आने की कहकर फरार हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ आगे पहुंचकर जब मैंने अपनी जेब देखी तो पता चला कि रुपये जेब में नहीं है। यह देखकर मेरे होश उड़ गए। शोर मचाया लेकिन, तब तक वह आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली। सीओ नितीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से सोमवार को आरोपी शशि पाल सिंह निवासी ग्राम जोनई थाना जसवंतनगर जिला इटावा को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से किसान से लिए गए 47500 में से 45000 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed