फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Man dies after being buried under debris due to wall collapse

Etah News: दीवार गिरने से व्यक्ति की मलबे में दबाकर मौत

Sat, 06 Jan 2024 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Jan 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being buried under debris due to wall collapse
अलीगंज (एटा)। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पछायां में शनिवार को एक घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति मलबे में दब गया। दीवार के किनारे लगे हैंंडपंप पर व्यक्ति नहा रहा था, तभी हादसा हो गया। चीख-पुकार मचने पर उसे बाहर निकालकर सीएचसी अलीगंज पहुंचाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव बिल्सड़ पछायां निवासी शिवराज सिंह उर्फ किशू (48) की मौत हुई है। परिजन ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे शिवराज सिंह दीवार किनारे लगे इंडिया मार्का हैंडपंप पर नहा रहे थे। तभी अचानक भर-भराकर दीवार गिर गई। वह इसके मलबे में दब गए। दीवार गिरने की तेज आवाज को सुनकर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पता चला कि मलबे में शिवराज सिंह दब गए हैं। तब मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


शरीर में गंभीर चोटें आने की वजह से वाहन की तत्काल व्यवस्था करके सीएचसी अलीगंज लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि दीवार का नवनिर्माण हुआ था, अचानक ही गिरने से सभी अचंभित हैं। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद अशोक ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी। तब तक परिजन चिकित्सकों को दिखाकर शव घर पर ले आए थे। इसके बाद राजस्व टीम को सूचना दी गई। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed