{"_id":"f88d1ae0d52973a813b153f48c79eea2","slug":"malnourished-children-must-bring-normal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम वित्त और राजस्व राजेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य पोषण मिशन, जननी शिशु सुरक्षा, नियमित टीकाकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं हैं। इनमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओपीडी की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पीड़ितों को चिकित्सीय सुविधाएं दी जाएं। दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। संस्थागत प्रसव में जिले की स्थिति को खराब बताते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर माह की 5, 15, 25 तारीख को साप्ताहिक पोषाहार वितरण किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति, राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिये गांवों की समीक्षा बैठक में कहा कि 108, 102 की सेवाएं चालू रहनी चाहिए। पीडी केके वैश्य ने बताया कि गिरौरा, दतेई में भी काफी समस्या हैं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिका काम सही नहीं कर रही हैं। सीएमओ ने कहा कि सभी चिकित्सक संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर समय से पहुंचेें। बैठक में बीएसए एसएस यादव, डीपीओ बीना सोलंकी, डा. चंद्रशेखर शर्मा डीटीओ, डा. एके यादव एसीएमओ आदि मौजूद थे।