{"_id":"0bcd638ddc0abe8b1f6df4da5e11d40f","slug":"make-plans-to-educate-farmers-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के प्रति किसानो को करें जागरुक: डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के प्रति किसानो को करें जागरुक: डीएम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस पर बुधवार को डीएम ने सदर तहसील सभाकक्ष में अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों को संबोधित किया। डीएम ने कहा कि डीबीटी योजना के तहत किसान आनलाइन पंजीकरण कराएं। जिले में किसान पंजीकरण स्थिति ठीक नहीं हैं। किसान खेती के साथ पशुपालन, उद्यान, सब्जी और जैविक खेती पर ध्यान देकर गोबर और कंपोस्ट खाद का उपयोग करें। कृषि विभाग को निर्देश दिए योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार गांव-गांव जाकर कराएं।
किसान दिवस पर आयोजित बैठक में डीएम अजय यादव ने कहा कि पानी और मिट्टी की जांच कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ में कराई जा सकती है। किसानों को फसल बीमा योजना के तहत जो भी समस्याएं आ रही हैं वो किसान एचडीएफसी एग्रो कंपनी के प्रतिनिधि प्रकाश करने के अलावा एलडीएम से संपर्क कर फसल बीमा संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
किसान दिवस पर आयोजित बैठक में पशुपालन, कृषि, उद्यान विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने भी बैठक में किसानों की समस्याओं से डीएम अजय यादव को अवगत कराया। इस मौके पर एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, डीडी कृषि, एलडीएम एससी पॉल मौजूद रहे।