फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maize and millet crop ruined due to rain

Etah News: बारिश से मक्का और बाजरे की फसल बर्बाद

Tue, 11 Jul 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Maize and millet crop ruined due to rain
राजा का रामपुर। सर्दी हो या गर्मी बारिश हो या सूखा अन्नदाता दिन रात मेहनत कर अपना पसीना बहा कर खेतों में फसल को उगाता है, लेकिन जब वही फसल पक जाती है तो कटने से पहले कभी बारिश तो कभी सूखा और कभी जानवर बर्बाद कर देते हैं। बारिश से मक्का और बाजरे की फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

कस्बा एवं आसपास के ग्रामीणों ने मक्का और बाजरा की फसल को बड़े ही मेहनत से बोया, खाद पानी दवा फसल में लगाई, लेकिन जब फसल को काटने का नंबर आया तो लगातार हो रही बारिश के चलते सैकड़ो बीघा फसल खेत में बर्बाद हो रही है। मक्का और बाजरे की फसल खेत में ही फिर से उगने लगी। मजबूरन किसान अपनी पकी फसल को या तो जुतवा रहा है या फिर जानवरों को खिलाना पड़ रहा है। जिस फसल से वह अपने घर की गुजर-बसर करता था उस फसल को जानवरों को खिलाने को मजबूर है। किसानों की फसल कटाई की भी लागत नही निकल पा रही है। किसानों की सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

मक्का और बाजरे की पकी हुई फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, बारिश के चलते नहीं काट पा रहे हैं। खेतों में ही फसल अंकुरित हो रही है। कटाई की भी लागत नहीं निकल पा रही है। -अरविंद कुमार किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मेहनत से बाजरे की फसल बोई थी लेकिन बारिश के चलते सारी फसल खेत में ही अंकुरित हो रही है। गांव वालों को चारा काटने के लिए दे दिया। बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। -रामवीर सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed