{"_id":"57603c574f1c1b4d1f11c04b","slug":"mahaadaaniyon-ke-jajbe-ko-salaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादानियों के जज्बे को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादानियों के जज्बे को सलाम
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बांटे प्रमाण पत्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस पर सोमवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के तत्वावधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम अजय यादव ने किया। शिविर में सुबह नौ बजे से ही रक्तदान के लिए लोग आने शुरू हो गए थे। इस दौरान सिर्फ 27 लोगों को ही रक्तदान करने का मौका मिला। 30 लोगों ने खून की जांच कराकर रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया और संकल्प जताया कि जरूरत पर बुलाए जाने पर रक्तदान करने के लिए तैयार रहेंगे।
शिविर आयोजन में जिला अस्पताल प्रशासन, रेडक्रॉस सोसाइटी, व्यापार मंडल और शिक्षमित्र संघ के सदस्य महिलाएं और छात्राएं का योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे डीएम अजय यादव को मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरसी पांडेय एवं अमर उजाला टीम ने बुकें भेंटकर स्वागत किया। शिविर में रक्तदान कर रहे युवाआें का डीएम ने हौसला बढ़ाया और रक्तदान को लेकर भ्रांतियां दूर करने प्रयास किया। डीएम अपने बेटे अर्जुन के साथ पहुंचे थे, लेकिन जब अर्जुन रक्तदान करते देख डरने लगा तो बेटे को प्रेरित करने और हौसला बढ़ाने के लिए डीएम अजय यादव ने खुद रक्तदान किया। सीएमओ डा. पांडेय ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। एक रक्तदाता की पहल से चार लोगाें की जान बचती है। डीएम अजय यादव और सीएमओ डा. आरसी पांडेय ने रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन के प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया। जबकि डोनर डीएम अजय यादव को सीएमओ डा. आरसी पांडेय ने अमर उजाला फाउंडेशन का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
--------
रक्तदान शिविर में पहुंचा जरूरतमंद
अमर उजाला के रक्तदान शिविर के दौरान सकीट ब्लॉक क्षेत्र के खाेंट गांव निवासी अरविंद कुमार अपने बेटे निर्मल के लिए रक्त लेने पहुंचे। अरविंद का बेटा निर्मल हीमोफीलिया से ग्रस्त है। जरूरतमंद को देख अमर उजाला टीम ने उसकी ब्लड बैक इंचार्ज से बात कराई और जरूरत पड़ने पर अरविंद के बेटे निर्मल को किसी भी वक्त मुफ्त में ब्लड उपलब्ध कराने का आश्वासन ब्लड बैंक से दिया।
विज्ञापन
---------------------
महिलाएं और छात्रा ने किया रक्तदान
अमर उजाला समाचार पत्र समूह के रक्तदान शिविर में मंगलवार को छात्रा निकिता गोला रक्तदान करने पहुंची तो चिकित्सक ने हीमोग्लोबिन चेक करने के बाद रक्त लेने की बात कही। इस पर रक्तदान के उत्साहित छात्रा निकिता बोली, जांच कर रक्त जरूर लो। रक्तदान करने आई अलका वार्ष्णेय ने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोगों की जान बचाना दुनियां सबसे बड़ा पुण्य है।