फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Magic ravine filled with laborers fell, 20 injured

मजदूरों से भरी मैजिक खड्ड में गिरी, 20 घायल

Wed, 15 Jun 2022 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Magic ravine filled with laborers fell, 20 injured
मारहरा(एटा)। थाना क्षेत्र के गांव मुईउददीनपुर और बहादुरपुर के बीच एक तेज रफ्तार मैजिक बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई। मैजिक में सवार 20 लोग घायल हो गए। पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से एक को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव समसपुर निवासी 20 मजदूर बुधवार सुबह मैजिक से जलेसर स्थित बाग में आम तोड़ने के लिए जा रहे थे। मैजिक मुईउददीनपुर व बहादुरपुर के बीच में मोड़ पर बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

इससे वहां चीख-पुकार मच गई। आवाज सुन आसपास के खेतों में कार्य कर रहे लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। भानू, चंद्रवीर, चंद्रपाल, रजनीकांत और रामवती के अधिक चोटें होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां से चंद्रपाल को आगरा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मैजिक पलटने से हादसा हुआ है। पांच को छोड़ अन्य को छुटपुट चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
घटना के बाद एक छात्र ने एंबुलेंस के लिए कॉल की, लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान सड़क पर ही घायल कराहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed