फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   madhumakkhiyon ke hamale se 12 graameen ghaayal

मधुमक्खियों के हमले से 12 ग्रामीण घायल

Thu, 09 Mar 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
madhumakkhiyon ke hamale se 12 graameen ghaayal
किशोरों को कोर्ट ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
ढोलना के गांव इटौआ में मधुमक्खी का छत्ता टूटने के बाद मधुमक्ख्यिों ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। एक दर्जन से अधिक ग्रामीण मधुमक्ख्यिों की हमले की चपेट में आ गए। गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग मधुमक्ख्यिों से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया।
विज्ञापन

गांव में मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा था। तभी अचानक मधुमक्खी के छत्ते को छेड़ दिया। जिससे छत्ते से मधुमक्खी उड़ने लगी और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने ग्रामीण ज्ञान सिंह, जयप्रकाश, विजेंद्र, सिंह, महेश, बाबू, धर्मेंद्र, रवि(5) पुत्र तेजपाल, जयवीर, सुनीता, मीरा, हुकुमङ्क्षसह, महेंद्र सिंह, सौरव(5) पुत्र विजयपाल आदि सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को डंक मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। मधुमक्खियों ने पशुओं को भी शिकार बना लिया। लोगों को कंबल आदि डाले गए। ग्रामीणों ने अपनी छतों एवं गलियों में मधुमक्खियों के कहर से बचने के लिए धुआं किया। इसके बाद ही मधुमक्खियां कम हुई। पास में ही बंबा के मार्ग पर लोग दोनों ओर ही रुक गए। मधुमक्खियों के चलते लोग वहां से गुजरने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। मधुमक्खियों के शिकार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed