फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   maaravaadee maaheshvaree samaaj ka sammaan samaaroh

मारवाड़ी माहेश्वरी समाज का सम्मान समारोह

Tue, 21 Jun 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 21 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
maaravaadee maaheshvaree samaaj ka sammaan samaaroh
सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल पल्तानी ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी एकजुटता से है। इसलिए समाज के विकास एवं उत्थान के लिए जरूरी है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति संगठन के लिए कार्य करें। 
विज्ञापन

अध्यक्ष पल्तानी टीकाराम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित मारवाड़ी माहेश्वरी समाज के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इससे पूर्व अध्यक्ष पल्तानी, मुख्य अतिथि केके माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि केके डांगा, केकेपल्तानी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष उर्मिल चांडक ने भगवान शिव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि केके माहेश्वरी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर समाज की प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में दम न तोड़ पाए यह जिम्मेदारी हमारे समाज की भी है। समाज के कार्यक्रम में हाईस्कूल इंटर के मेधावी व सप्ताहिक महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समाज के बुजुर्गों को भी शॉल व प्रतीक चिन्ह ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र केला, श्याम मूना, सुनील केला, मगन मूंदड़ा, रागिनी माहेश्वरी, विपिन चोला, सविता माहेश्वरी, प्रदीप भट्टर, बबिता भट्टर, राकेश चोला, राजेन्द्र बौहरे, गगन माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष माहेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed