फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maanaas Van Mahotsav in JLN College, 400 saplings planted

जेएलएन कॉलेज में मनायास वन महोत्सव, 400 पौधे रोपे

Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Maanaas Van Mahotsav in JLN College, 400 saplings planted
एटा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से जिले के 61 कॉलेजों को 17 हजार 500 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। शनिवार को जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में वन महोत्सव मनाते हुए 400 पौधे रोपे गए। प्राचार्य, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और वन विभाग के अधिकारियों ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार को परिसर में वन महोत्सव के तहत निदेशक सामाजिक वानिकी सौरिष सहाय के नेतृत्व में लक्ष्य को पूरा करते हुए 400 पौधों का रोपण किया गया। परिसर में पौधारोपण कराने में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पेड़ और पौधों से ही हम सब की सांसें चल रही हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हर मनुष्य वर्ष में ज्यादा नहीं तो एक पौधा जरूर लगाए। ताकि ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सके। जनसंख्या बढ़ रही है लेकिन पौधे कम हो रहे हैं, बढ़ती जनसंख्या को ऑक्सीजन की जरूरत है जो पेड़ ही पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के सचिव रामनरेश मिश्र, जिला समन्वयक पौधारोपण डॉ. प्रवेश कुमार पांडेय, अशोक जैन, आलोक रंजन, डॉ. अनुराग दुबे, संतोष शर्मा, नंदकिशोर अग्रिहोत्री, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed