{"_id":"5818d58d4f1c1bc13243653e","slug":"lpg-tanker-full-of-vengeance-the-light-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी से भरा टैंकर पलटा, हुआ हल्का रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी से भरा टैंकर पलटा, हुआ हल्का रिसाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
एलपीजी से भरा टैंकर पलटा,
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज सोरों मार्ग पर सोमवार की देर रात्रि कासगंज से बरेली ओर जा रहा एलपीजी का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद उसमें मामूली रिसाव होने लगा। टैंकर के चालक परिचालक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस की टीम रात को ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया।
टैंकर पलटने की घटना सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे हुई। टैंकर बरेली की ओर जा रहा था। सड़क निर्माण के लिए गिट्टी सड़क के किनारे पड़ी थी जिसके चलते टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। सोरों कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मल्लानगर से आधा किमी बरेली की ओर एवं सोरों की ओर सड़क पर अवरोधकर लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट किया। जिससे गैस रिसाव के समय कोई हादसा न हो सके। बड़े वाहनों को तो सोरों से ही डायवर्ट कर दिया गया। दो पहिया वाहनों को रोककर पैदल निकलवाया गया। रिफाइनरी की टीम मंगलवार को यहां पहुंची उसके बाद टीम की देखरेख में टैंकर को हटाने का काम शुरू किया गया। देर सायं टैंकर हटाने का काम पूरा होने के बाद सड़क से अवरोधक हटाकर ट्रैफिक सुचारु किया गया। इस दौरान पुलिस के अलावा दमकल की टीम भी मौजूद रही जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। सोंरों के कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस हादसेे में कोई घायल नहीं हुआ। मामूली रिसाव होने के कारण कोई अफरा तफरी की स्थिति नहीं बनी।