फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lovers committed suicide by hanging in etah

UP: मोहब्बत का अंत...14 फरवरी को हुई शादी, दो बच्चों के बाप संग इस हाल में मिली युवती; दृश्य देखकर कांप गई रूह

Wed, 26 Feb 2025 07:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 26 Feb 2025 07:31 PM IST
सार

शादी के बाद युवती अपने पति के साथ मायके एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने पुलिस में भी शिकायत की। युवती का शव प्रेमी के साथ पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
lovers committed suicide by hanging in etah
प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे पर लटककर दी जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर में बुधवार सुबह एक पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके मिले। युवती की साड़ी के दोनों सिरों से फंदे बनाए गए थे। गांव वालों के अनुसार कई साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 14 फरवरी को युवती की शादी होने के बाद जब सभी उम्मीदें खत्म हो गईं तो उन्होंने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन


 

युवती के छोटे भाई ने बताया कि 14 फरवरी को बहन बहन नीतू (23) की शादी कासगंज के सोरों थानांतर्गत गांव खलीलपुर में हुई थी। जबकि 21 फरवरी को भतीजी की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए बहन और बहनोई दोनों ही आए हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 फरवरी को भतीजी की दूसरी बार विदा हुई, जिसमें हम सभी लोग व्यस्त थे। शाम के समय बहन और गांव का रहने वाला वीरपाल (33) लापता हो गए। मां ने दोनों को साथ जाते देखा था। काफी खोजने पर जब नहीं मिले तो 112 पर कॉल की और देर शाम वीरपाल के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।

 
विज्ञापन

बुधवार सुबह सूचना मिली कि गांव से करीब डेढ़ किमी दूर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे पर लटके हुए हैं। परिजन व गांव के अन्य लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो बहन की साड़ी से दोनों के गले में फंदे लगे हुए थे। गांव के लोगों ने बताया कि वीरपाल की शादी वर्ष 2010 में गांव पट्टी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद निवासी मुन्नी देवी के साथ हो चुकी थी। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। पिता और कोई भाई नहीं हैं। 

 

सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों शादीशुदा थे। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला है। दोनों ने पेड़ पर फंदे लगाकर आत्महत्या की है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में स्थिति साफ हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed