फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Love couple committed suicide by hanging themselves from a tree

Etah News: प्रेमी युगल ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

Fri, 24 May 2024 09:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 May 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Love couple committed suicide by hanging themselves from a tree
कुसमरा(मैनपुरी)। गांव त्रिलोकपुर में बृहस्पतिवार की रात एक प्रेमी युगल ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। युवक-युवती के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन एक गांव के होने की वजह से शादी को तैयार नहीं थे। जिस कारण से दोनों ने आत्महत्या का रास्ता चुना। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर के कुछ ग्रामीण शुक्रवार की सुबह खेत की ओर गए थे। तभी देखा कि एक बबूल के पेड़ पर एक युवक और युवती के शव लटके हुए थे। पास जाकर देखा तो शव गांव निवासी अंकित कुमार यादव (20) और युवती (18) के थे। जानकारी होने के बाद मृतकों के परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिजन को भी थी, लेकिन एक ही गांव के होने की वजह से लड़की परिजन रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गांव त्रिलोकपुर में युवक-युवती के खुदकुशी का मामला सामने आया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई करेगी। -विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed