{"_id":"627554e1a40b437055156102","slug":"loss-of-lakhs-of-rupees-to-kiln-operators-in-rain-etah-news-agr5325729152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भट्ठा संचालकों को लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भट्ठा संचालकों को लाखों रुपये का नुकसान
विज्ञापन
चपरई स्थित ईंट भट्ठा पर बरसात से खराब हुईं कच्ची ईंटें । संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। बुधवार को आई आंधी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। बारिश से ईंट-भट्ठा संचालकों को भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दस फीसदी कच्ची ईंट बारिश में खराब हो गईं। जिसकी वजह से अब दोबारा मजदूरी का खर्चा उठाना पड़ेगा। सकीट क्षेत्र के चिलासनी पर बने ईंट भट्ठा पर हजारों ईंट गलकर खराब हो गईं।
इससे ईंट भट्टा संचालक परेशान हैं। इसी तरह जीटी रोड स्थित वशिष्ठ ईंट भट्टा पर भी ईंटें बारिश में भीगने से खराब हो गईं। जिले में करीब 125 ईंट भट्ठे संचालित हैं, सभी का कुछ ऐसा ही हाल है।
जिले में करीब 125 ईंट भट्टा संचालित हैं जहां पर बारिश होने से 10 फीसदी ईंटें खराब हो चुकी हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान संचालकों को झेलना पड़ेगा।
डॉ. दिनेश कुमार वशिष्ठ, महामंत्री, एटा ब्रिक्स एंड टाइल्स एसोसिएशन
ईंट भट्ठे पर करीब 10 हजार कच्ची ईंट रखी हुई थीं। जो बारिश होने की वजह से खराब हो गई। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
मोहित यादव, मुनीम, ईंट भट्ठा