{"_id":"6833580e4d0cf0ecbf0bd4f6","slug":"lord-buddhas-statue-vandalized-for-the-third-time-due-to-tension-etah-news-c-163-1-eta1003-134040-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तनाव में तीसरी बार भगवान बुद्ध की मूर्ति खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तनाव में तीसरी बार भगवान बुद्ध की मूर्ति खंडित
Sun, 25 May 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
गांव सिरसा बदन में क्षतिग्रस्त बुद्ध प्रतिमा की मरम्मत करता कारीगर।
- फोटो : गांव सिरसा बदन में क्षतिग्रस्त बुद्ध प्रतिमा की मरम्मत करता कारीगर।
मिरहची(एटा)। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार को भगवान बुद्ध की मूर्ति खंडित होने पर पैदा हुआ तनाव शांत भी नहीं हुआ था। रविवार सुबह नई मूर्ति के खंडित होने पर लोग बौखला गए। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन करते हुए अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।
मारहरा-मोहनपुर रोड पर स्थित गांव सिरसा बदन में सड़क किनारे आंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध की मूर्ति स्थित है। जिसको 24 अप्रैल को खंडित कर दिए जाने पर उनके अनुयायियों के हंगामा किया था। हंगामा करने पर गांव के दो गुट आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने भगवान बुद्ध की नई मूर्ति स्थापित कराकर तूल पकड़ रहे विवाद को शांत कराया।
शनिवार को फिर भगवान बुद्ध की मूर्ति खंडित देख बौद्ध अनुयायी भड़क गए। पुलिस द्वारा लाेगों को खदेड़ने पर माहौल बिगड़ गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता एवं एएसपी राजकुमार वर्मा ने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद यहां नई स्थापित करा दी गई।
विज्ञापन
रविवार की सुबह नई मूर्ति के भी खंडित मिलने पर लोग भड़क गए, पुलिस और प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। क्योंकि गांव में तनाव देखते हुए काफी संख्या में फोर्स तैनात किया गया था। माहौल बिगड़े, इससे पहले पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पार्क के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवाने और इस हरकत को करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
साथ ही पुलिस की मौजूदगी में मूर्ति की मरम्मत कराई गई। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि शनिवार को जल्दबाजी में स्थापित कराई गई भगवान बुद्ध की मूर्ति की मिट्टी गीली थी। अच्छी तरह सूख न पाने के कारण रविवार सुबह के समय हुई बारिश और आंधी में पेंट धुल गया। गीली मिट्टी बारिश से बह गई। कारीगर बुलाकर इसको सही कराया गया है। भगवान बुद्ध के अनुयायियों को समझाते हुए गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।