फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lohia village was not selected for 2015-16

2015-16 के लिए नहीं हुए लोहिया गांव चयनित

Tue, 10 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 10 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए जिले में चयनित किए जाने वाले 24 लोहिया गांवों के लिए शासन ने चारों विधायकों से प्रस्ताव मांगे हैं। मगर विधायक अपनी व्यस्तताओं के चलते जिले में अब तक 24 लोहिया गांवों का चयन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों में देरी भी हो सकती है। चालू वित्तीय वर्ष के लोहिया गांवों में अभी भी बजट के अभाव में विकास कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष के गुजरने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन



संबंधित योजना के तहत हर वित्तीय वर्ष में 24 लोहिया गांवों का चयन किया जाता है। इसके चयन का प्रस्ताव शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप जिले के चारों विधायक करते हैं। इसके बाद विधायकों द्वारा प्रस्तावित गांवों का प्रभारी मंत्री द्वारा चयन किया जाता है। उक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विभाग चयनित लोहिया गांवों के लिए शासन को कार्ययोजना बनाकर भेजते हैं। चालू वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए लोहिया गांवों के चयन में हो रही देरी इन गांवों के विकास कार्यों को प्रभावित भी कर सकती है।
विज्ञापन




वर्ष 2015-16 के लिए लोहिया गांवों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। संबंधित विधायकों से लोहिया गांवों के चयन के प्रस्ताव मांगे गए हैं। विभाग लगातार जनप्रतिनिधियों से संपर्क में है, जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राधेश्याम, जिला विकास अधिकारी



आगामी वित्तीय वर्ष के लिए छह लोहिया गांव का चयन कर प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया है।
- आशीष यादव आशू, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed