{"_id":"5ede72e28ebc3e90b014754f","slug":"lockdown-etah-news-agr4452996149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह बाद होटल में खाने का मिला स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई माह बाद होटल में खाने का मिला स्वाद
विज्ञापन
होटल पर खाना खाते लोग।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ढाई माह बाद प्रशासन ने शहर के होटल और रेस्तरां खोलने की अनुमति दी है। सोमवार को अधिकतर होटल व रेस्तरां खुल गए। इसके पहले दिन रेस्तरां और ढाबा पर कम ही लोग खाना खाने के लिए पहुंचे। वहीं अधिकतर रेस्तरां नहीं खुले। इस दौरान होटलों में तो किसी ग्राहक की बुकिंग तक नहीं हुई। रिसेप्शन पर मालिक कमरा बुकिंग के लिए ग्राहक का इंतजार करते रहे। वहीं नॉनवेज ढाबों पर लोगों की भीड़ रही।
दोपहर 12 बजे: कृपाल होटल
जीटी रोड स्थित शिकोहाबाद रोड तिराहे पर कृपाल होटल में खाना खाने के लिए लोग पहुंचे। यहां एक टेबल पर एक ग्राहक बैठा दिखा। करीब पांच टेबल पड़ीं थीं, जिसमें तीन टेबलों पर लोग खाने का मजा ले रहे थे। हालांकि यहां ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जा रही थी। पहले दिन करीब दस लोग खाना खाने के लिए आए।
होटल खुलने के पहले दिन सिर्फ 10 लोग ही खाना खाने के लिए आए। कोरोना की वजह से लोग डरे हुए हैं। इसलिए ज्यादातर लोग खाना पैक करा कर ले गए।
- चंद्रभान, कृपाल होटल
----------------
दोपहर 01:00 बजे: मॉल में दिखे कम लोग
पहले दिन बस स्टैंड के पास मॉल खुला, लेकिन ग्राहक बहुत कम आए। पहले दिन करीब 50 लोगों ने ही खरीदारी की। मॉल के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर मौजूद मिला। ग्राहकों को भी बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। साथ ही आने वाले प्रत्येक ग्राहक की रजिस्टर में एंट्री हो रही थी।
विज्ञापन
सिटी मॉल खुलने का आज पहला दिन है, जिसमें करीब पचास लोग खरीदारी करने आए। बिना मास्क के ग्राहकों को मॉल में घुसने की अनुमति नहीं दी जा रही है। साथ ही सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
- अजितेश, सिटी मॉल
दोपहर 02:00 बजे: रेस्टोरेंट रहे ज्यादातर खाली
माया पैलेस रेस्टोरेंट में कुल 50 लोगों के लिए बैठने की जगह हैं, लेकिन पहले दिन सिर्फ 20 लोग ही आए। माया पैलेस में ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग और उनके नाम की सूची बनाई जा रही थी। वहीं बस स्टैंड के पास वंदना होटल में पहले दिन एक भी ग्राहक ने कमरे की बुकिंग नहीं कराई।
रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों की अच्छी तरह से स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही उनके नाम एक रजिस्टर में लिखे जा रहे हैं। यहां पर 50 के सापेक्ष 25 लोगों को ही बैठने की अनुमति है।
- यतेंद्र यादव, माया पैलेस रेस्टोरेंट
दोपहर 03:00 बजे: नॉन वेज ढाबों पर पैकिंग भी
नॉनवेज ढाबा खुलने के पहले दिन ग्राहकों की भीड़ रही। सामाजिक दूरी का पालन कहीं हुआ कहीं नहीं किया गया। लोगों ने चिकन, मटन और अंडा करी का जमकर लुफ्त उठाया। साथ ही नॉन वेज ढाबा पर आने वाले ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं की जा रही थी।
-लॉकडाउन के बाद मीट की दुकानें खुलीं तो शौकीन खाने के लिए आने लगे हैं। कुछ लोग खाने के लिए सीमित सीट होने पर घरों के लिए पैक कराकर ले गए। पहले दिन पैक कराकर ले जाने वालों की संख्या ज्यादा रही। आने वाले दिनों में बिक्री बढ़ेगी।
फैजान, मीट विक्रेता
कार्रवाई की जाएगी
सोमवार से धर्मस्थल सहित होटल, ढाबा, रेस्टारेंट को खोलने की अनुमति दी गई है। पहले दिन धर्मस्थलों सहित अन्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोग गाइडलाइन का पालन करते मिले। फिर भी जहां गाइडलाइन का पालन न होने की शिकायत मिलेगी कार्रवाई की जाएगी।
-सुखलाल भारती, जिलाधिकारी

मॉल में खरीदारी करती महिला और युवती। - फोटो : ETAH